उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर में है, कुछ ही दिनों में इस भव्य आयोजन का समापन हो जाएगा। वहीं महाकुंभ को लेकर अब सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें हर 6 साल में कुंभ और हर 12 साल में महाकुंभ आयोजित करने का मौका मिलता है। हम जो भी गतिविधियां करते हैं, उससे हमारे पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। महाकुंभ की वजह से यूपी की अर्थव्यवस्था बूस्टर मिला है