Mahakal: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को पारंपरिक राजसी सवारी के साथ श्रावण-भाद्रपद मास समाप्त होगा। इसके बाद मंगलवार से दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। मंदिर के पट तड़के चार बजे खुलेंगे और भस्म आरती परंपरागत समय पर होगी। आम श्रद्धालुओं को भी लंबे समय बाद परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी