Mehbooba Mufti Controversial Statement: महबूबा मुफ्ती ने संभल और अजमेर के मस्जिद वाले मुद्दे उठाते हुए विवादित बयान दे डाला है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिंदुस्तान के हालातों की तुलना बांग्लादेश से की है, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया है कि हिंदुस्तान में आज के हालात में लोगों को लड़ाया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने बयान में कहा कि मस्जिद को गिरा के मंदिर ढूंढ लो। संभल में क्या हो रहा है? अजमेर शरीफ दरगाह 800 साल पुराना है। इसके पीछे पड़ गए, उसको भी खोदो। पीडीपी चीफ ने कहा कि लोगों को जागना पड़ेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन बांग्लादेश और हिंदुस्तान में फर्क नहीं है।