मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों ने जान गंवाई है और पाकिस्तानी सरकार इसके मुआवजे में 14 करोड़ रुपये दे रही है। दुनिया में सामान्य दिमाग रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह समझ सकता है कि मसूद अजहर इन पैसों का इस्तेमाल कहां करेगा? पूरी जिंदगी आतंकी तैयार करने वाला मसूद अजहर अब कोई पीर-फकीर नहीं बनने जा रहा। वह इन 14 करोड़ रुपयों से आतंकी की अपनी नर्सरी में खाद-पानी देगा