हर साल, 80 से अधिक देशों में मलेरिया के करोड़ों मामले दर्ज किए जाते हैं, और अफ़्रीकी देश विशेष रूप से इस स्वास्थ्य चुनौती से जूझ रहे हैं, जहाँ प्रति वर्ष पाँच लाख से अधिक मौतें होती हैं. इस जानलेवा बीमारी से बचाव के प्रयासों के तहत, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और वैक्सीन एलायंस (GAVI) ने एक नए समझौते की घोषणा की है, जिससे मलेरिया से बचने की वैक्सीन की क़ीमतों में कमी लाने और अधिक संख्या में बच्चों की रक्षा में मदद मिलने की आशा है.