Nandini Chakrabort : नंदिनी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह राज्य की गृह सचिव, सूचना एवं संस्कृति विभाग की सचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की सचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के मशहूर लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की