सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही अदालत ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि वे चुनाव आयोग के उस हलफनामे पर जवाब दें, जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्यूटी में लगे अधिकारियों को धमकियां दी गईं और उनके साथ हिंसा हुई