मध्य पूर्व में जारी भीषण हिंसक टकराव की वजह से ईंधन और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति में विशाल व्यवधान दर्ज किया गया है, जिससे एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में स्थित देशों पर मानवीय और आर्थिक प्रभाव तेज़ी से गहराता जा रहा है. होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर गुज़रने वाले व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप है, और इस वजह से तेल, गैस की क़िल्लत महसूस की जा रही है, उनकी क़ीमतों में तेज़ वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आयात पर निर्भर देशों पर पड़ रहा है.