संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में भड़के युद्ध के कारण, जीवनरक्षक मानवीय सहायता कार्यों में कोविड-19 महामारी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा व्यवधान उपजने की आशंका है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पूरे क्षेत्र में चिन्ताजनक घटनाक्रम के बीच, युद्ध को समाप्त किए जाने की अपील दोहराई है.