संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर की गई हवाई बमबारी और उसके बाद ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों से मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के युद्ध को लगभग एक महीना पूरा हो चुका है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व साझेदार संगठनों ने आगाह किया है कि बमबारी से बचने के लिए भाग रहे आम नागरिक आतंकित हैं और उनके पास जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है.