(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतें, बढ़ता विस्थापन और आपूर्ति मार्गों में रुकावटें मध्य पूर्व में लाखों लोगों को भूख के बड़े ख़तरे में डाल रही हैं. एजेंसी का कहना है कि बढ़ती ज़रूरतों के बीच मानवीय राहत व्यवस्था पर भारी दबाव है.