अफ़ग़ानिस्तान में यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते हिंसक टकराव और बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण पड़ोसी देशों से वापिस लौटने वाले अफ़ग़ान शरणार्थियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. यूएन एजेंसी के अनुसार, मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद से प्रतिदिन, औसतन 1,700 लोग अफ़ग़ानिस्तान लौट रहे हैं.