इसराइल और लेबनान के बीच उच्चस्तरीय वार्ता की ख़बरों के बीच, दक्षिणी लेबनान के इलाक़ों में इसराइली सैन्य बलों के हमले जारी हैं, वहीं हिज़बुल्लाह लड़ाकों द्वारा उत्तरी इसराइल में रॉकेट हमले किए जा रहे हैं. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लेबनान में अस्पतालों और ऐम्बुलेंस गाड़ियों के हमलों की चपेट में आने के बाद शान्ति की अपील दोहराई है.