(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान और अमेरिका से आग्रह किया है कि कई सप्ताह पहले भड़के युद्ध पर विराम लगाने के लिए वार्ता को जारी रखना होगा. उन्होंने सोमवार को फिर दोहराया है कि इस हिंसक टकराव का कोई सैन्य समाधान नहीं है.