मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) ने, अपने इतिहास के सबसे व्यापक चुनाव सम्पन्न करने के बाद, ऐसे समय में प्रवेश किया है जिसे देश में संयुक्त राष्ट्र की उच्च प्रतिनिधि ने “निर्णायक दौर” क़रार दिया है. इस दौरान देश में नाजुक शान्ति उपलब्धियों को मज़बूत करना चुनौतीपूर्ण है, जबकि सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएँ और निरस्त्रीकरण प्रयास लगातार जारी हैं.