Market Insight : समीर अरोड़ा ने कहा कि वेस्ट एशिया के चलते बाजार की स्टोरी बदली है। वेस्ट एशिया संकट की वजह से पैनिक नहीं आएगा। एक ही तरह की खबर पर लोग दूसरी बार ज्यादा तनाव नहीं लेते हैं। इस बार US-ईरान जंग से उतना निगेटिव सेंटिमेंट नहीं है। बाजार चल पड़ा था,FIIs फ्लो शुरू हुआ था,करेंसी स्टेबल हो गई थी लेकिन ईरान-US की लड़ाई फिर शुरू होने से बाजार को धक्का लगा है