(खबरें अब आसान भाषा में)
मथुरा में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई। जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार दिल्ली से आगरा से जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार भी पूरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई।