Mazagon Dock Shares: सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आज 15 अप्रैल को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8% तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के अंतरिम डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट से ठीक एक दिन पहले आई है। निवेशक डिविडेंड के चलते इस शेयर में भारी खरीदारी कर रहे हैं। सुबह 10:07 बजे, मझगांव डॉक के शेयर NSE पर 2,642 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जो सोमवार की तुलना में 8% अधिक है