Gensol Engineering Share Price: सोलर ईपीसी कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (GEL) के शेयर आज 16 अप्रैल को फोकस में रहेंगे। बाजार नियामक SEBI ने कथित फंड डायवर्जन और झूठे खुलासे को लेकर फर्म और इसके प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को कोई भी निदेशक या कोई प्रमुख प्रबंधकीय भूमिका लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने उन्हें सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है