(खबरें अब आसान भाषा में)
भीषण गर्मी, दुनिया भर में खेती और खाद्य व्यवस्था के लिए बड़ा ख़तरा बनती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते तापमान और बार-बार आने वाली ताप लहरों से खाद्य उत्पादन पर असर पड़ रहा है, जिससे एक अरब से अधिक लोगों की आजीविका संकट में है.