मानसून में नमी और पसीने की वजह से बाल जल्दी फ्रिजी और बिखरे हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में आसान हेयरस्टाइल बालों को लंबे समय तक संभालकर रखने में मदद करती हैं। जिम में बालों को चेहरे से दूर रखने से वर्कआउट में परेशानी कम होती है। वहीं ट्रैवल के दौरान सिंपल हेयरस्टाइल को कम मेहनत और बिना ज्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट के आसानी से मैनेज किया जा सकता है।