India vs South Africa Womens Under 19 T20 World Cup final: भारत के पास क्रिकेट का एक और विश्व खिताब जीतने का मौका है. टीम इंडिया महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसमें उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. भारत ने पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को ही हराया था.