दिल्ली के सम्पुष्टि सामुदायिक शिक्षण केन्द्र में, शरणार्थी बच्चे और युवजन, अंग्रेज़ी, कला और डिजिटल कौशल सीख रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के सहयोग से संचालित यह सुरक्षित एवं समावेशी जगह, उन्हें शिक्षा प्राप्ति में मदद देने के साथ-साथ आत्मविश्वास, उद्देश्य और एक-दूसरे का साथ देने की भावना भी विकसित कर रही है.