India vs China GDP: दुनिया भर में युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, भारत और चीन मजबूती से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन की इकॉनमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत की ग्रोथ रफ्तार उससे भी ज्यादा तेज बनी हुई है