जलवायु कार्रवाई के एक निर्णायक मोड़ पर, दुनिया के 45 से अधिक देशों के युवाओं ने एकजुट होकर यह सन्देश दिया कि अब जीवाश्म ईंधनों से आगे बढ़कर स्वच्छ, समावेशी और न्यायसंगत ऊर्जा बदलाव का समय आ गया है. यह वैश्विक आहवान, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की उस चेतावनी के जवाब में था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जीवाश्म ईंधन का युग समाप्ति की ओर है -और अब स्वच्छ ऊर्जा को निर्णायक गति देने की ज़रूरत है.