भारत ने वनीकरण में इस्तेमाल होने वाले बीजों और पौधों की जानकारी दर्ज करने व निगरानी के लिए अपना प्रथम राष्ट्रीय डिजिटल मंच शुरू किया है. इसका उद्देश्य वानिकी क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही को बेहतर बनाना है. ‘हरित-संकल्प’ नामक यह मंच, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से विकसित किया गया है.