भारत में भी डिजिटल क्रान्ति की बदौलत, राजस्थान प्रदेश के गाँवों में रिकॉर्ड सहेजने के परम्परागत तरीक़े अब गुज़रे ज़माने की बात नज़र आने लगे हैं. काग़ज़ी रजिस्टर सम्भालने और रिकॉर्ड बनाए रखने की मुश्किलों को दूर करने के लिए, ASHA Soft नामक ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है. इससे आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की प्रक्रिया और उनके काम की निगरानी, दोनों को आसान व तेज़ बना दिया है.