भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष, डिजिटल बुनियादी ढाँचे से लेकर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, टैक्नॉलॉजी व हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास का लाभ, विकासशील देशों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहा है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरूवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में आयोजित एक चर्चा को सम्बोधित करते हुए कहा कि साझा समृद्धि पर केन्द्रित यह पहल इस दर्शन पर आधारित है कि एक की सफलता, हर किसी की सफलता है.