World Largest Snake : यह खोज जीवाश्म विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और यह उस समय की जानकारी देती है जब विशाल सरीसृप पृथ्वी पर घूमते थे। इस विशाल सांप का जीवाश्म में, रीढ़ की 27 हड्डियाँ (कशेरुकाएं) अब भी सही हालत में मिली हैं। इस सांप को वैज्ञानिकों ने नाम दिया है – वासुकी इंडिकस। यह नाम हिंदू धर्म में भगवान शिव के गले में लिपटे पौराणिक नाग वासुकी से प्रेरित है