INDW vs BANW CWC 2025: भारत और बांग्लादेश के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. नवी मुंबई में बारिश कर वजह से 4 घंटे खेल प्रभावित रहा. बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप के वर्षा से प्रभावित 27 ओवर के मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट पर 119 रन पर रोक दिया. बारिश के कारण दो बार मिलाकर चार घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा जिसके कारण पहले इसे 43 और फिर 27 ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 30 को भिड़ेगी.