पारम्परिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन बुधवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में शुरू हुआ है. भारत सरकार के साथ मिलकर आयोजित इस सम्मेलन में, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जो पारम्परिक चिकित्सा पद्यति की सम्भावनाओं, प्रामाणिकता और सुलभता के बारे में चर्चा करेंगे. इनमें मंत्री, वैज्ञानिक, आदिवासी नेता और चिकित्सक शामिल हैं.