संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्धों में आए तनाव पर गहरी चिन्ता जताई है और दोनों देशों से अपील की है कि उन्हें इस कगार से अपने क़दम वापिस खींचने होंगे. यूएन प्रमुख ने कहा कि पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदारों को विश्वसनीय, और क़ानूनी उपायों के ज़रिए, न्याय के कटघरे में लाया जाए. उन्होंने साथ ही, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयासों को, अपने कार्यालय का समर्थन भी दोहराया है.