रोज़मर्रा के जीवन और कामकाज में नज़रें कमज़ोर होने और दृष्टिबाधिता (vision impairment) की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. इस नेत्र विकार से निपटने और पीड़ितों तक बेहतर, उनकी पहुँच के भीतर सेवाएँ प्रदान करने के इरादे से, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने असम राज्य में SPECS 2030 नामक एक पहल आरम्भ की है, जिसके तहत कमज़ोर दृष्टि से जूझ रहे लोगों को जाँच के बाद निशुल्क चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं.