भारत में झुलसा देने वाली गर्मी का मौसम करोड़ों लोगों के लिए एक चुनौती बन जाता है. इस साल भी, मई में राजधानी नई दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पारा 50°C के नज़दीक पहुँच गया और उमस ने बेहाल कर दिया. भारत में यूएन पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) पेड़ों की छाँव देने वाले फ़ुटपाथ, हवादार इमारतों, बस टर्मिनल की ठंडी छत समेत ऐसे अन्य उपायों को बढ़ावा दे रहा है, जिनसे न केवल तपतपाते मौसम में लोगों को राहत मिले बल्कि जलवायु चुनौती से निपटने में मदद भी.