भारत का इतिहास इतना समृद्ध और विशाल है देश के किसी भी हिस्से में जाएं तो आपको इससे जुड़ी कुछ ना कुछ चीजें मिल ही जाएंगी। देश के हर हिस्से में प्राचीन किले और भव्य महल के साथ ही ऐतिहासिक मंदिर भी देखने को मिलते हैं। चाहे बात हो महाराष्ट्र में मौजूद एलोरा की गुफाएं की या फिर मध्य प्रदेश में मौजूद खजुराहो की इन्हें देखना हर किसी का सपना होता है