Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने गुरुवार (24 अप्रैल) को भारतीय एयरलाइन के लिए अपना एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर चौकी को बंद कर दिया। इसके अलावा भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी। पाकिस्तान ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकने या परिवर्तित करने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा