Heavy Rain Alert : असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुवाहाटी के बोंडा इलाके की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, अब तक छह जिलों में बाढ़ आ चुकी है, जिससे 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ये जिले हैं — कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कामरूप, कछार, धेमाजी, लखीमपुर और गोलाघाट