India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.8 प्रतिशत की तेजी से ग्रोथ दर्ज की। यह पिछले पांच तिमाहियों की सबसे तेज GDP ग्रोथ है। यह रफ्तार न केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 6.5 प्रतिशत के अनुमान को पार कर गई बल्कि शेयर बाजार की उम्मीदों से भी कहीं बेहतर रही।