(खबरें अब आसान भाषा में)
AI-Powered Driverless Bus: IIT हैदराबाद ने भारत की पहली AI-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की है, जिसे TiHAN ने विकसित किया है। 6-सीटर और 14-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध ये बसें AEB और ACC जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं। TRL-9 स्तर तक पहुंच चुकी यह तकनीक सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन का वादा करती है।