भारत की मेजर लिश्मिथा दक्षिण सूडान में एक शान्तिरक्षक के रूप में तैनात हैं और एक सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ देकर स्थानीय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास कर रही हैं. मेजर लिश्मिथा ने, यूएन न्यूज़ हिन्दी की पूजा यादव के साथ बातचीत में अपने अनुभव, ज़िम्मेदारियाँ साझा किए और बताया कि वे किस तरह, शिक्षा व जागरूकता के ज़रिए समुदायों में बदलाव ला रही हैं.