भारत के केरल राज्य में बाँधों का प्रबन्धन करने वाली इंजीनियर, तमिलनाडु में ग्रामीण उद्यम खड़े करने वाली महिलाओं से लेकर, बिहार में पोषण सेवाओं को मज़बूती देने वाली कार्यकर्ताओं, और झारखंड में पशु स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी महिलाओं तक, पूरे भारत में महिलाएँ अपने कार्यस्थलों, कारोबारों और समुदायों में अवरोधों को पार करके आगे बढ़ रही हैं. विश्व बैंक द्वारा समर्थित एक कार्यक्रम, इस बदलाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.