(खबरें अब आसान भाषा में)
Tesla Model Y: एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी Model Y SUV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर बनाई अपनी वेबसाइट पर Model Y की जानकारी शेयर की है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है।