भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने 18 साल बाद एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता. यशदीप, अतनु और राहुल की तिकड़ी ने रचा इतिहास. इस परिणाम के साथ चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या चार स्वर्ण और दो रजत हो गई. कंपाउंड टीम ने बृहस्पतिवार को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए थे.