Indian Woman Executed In Abu Dhabi: चार महीने के बच्चे की कथित हत्या के लिए UAE की राजधानी अबू धाबी में मौत की सजा का सामना कर रही उत्तर प्रदेश की शहजादी खान को 15 फरवरी को ही फांसी दे दी गई है। भारत सरकार की तरफ से सोमवार (3 मार्च) को दिल्ली हाई कोर्ट को यह जानकारी दी गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर जस्टिस सचिन दत्ता ने इसे “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया