इसके पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा की थी। 10 जून को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा, “हम आज ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज सेटेबेलो पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू मेंबर में से अब तक 21 को बचा लिया गया है और 3 भारतीय लापता है।” बाद में तीनों भारतीयों के शव बरामद किए गए थे