Khaleel Ahmed misses Hattrick: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंग्लैंड लॉयंस के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े. खलील अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके लेकिन उन्होंने 4 विकेट लेकर मेजबान टीम को मुश्किल में डाला. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन धारदार गेंदबाजी से अपना लोहा मनवाया.