को-पायलट की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, वह ओमान का नागरिक है और फ्लाईदुबई में काम करता था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह करीब आठ से नौ महीने पहले एयरलाइन से जुड़ा था। उसकी उम्र, पहले का फ्लाइट एक्सपीरियंस और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। को-पायलट की ड्यूटी की भी जांच हो रही है। अधिकारी यह पता कर रहे हैं कि उसे इस फ्लाइट में जाने की मंजूरी कैसे मिली।