बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी और फिर तलाक लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने भारतीय दौरे को याद किया है. मोहसिन ने कहा कि उन्हें भारत दौरे पर फिल्मों में काम करने को खूब ऑफर मिले. उन्होंने हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े सितारों के साथ काम भी किया. मोहसिन ने उन दिनों को याद किया जब भारत में उनका खूब गर्माजोशी से वेलकम होता था.