Sun Nov 10 2024 02:25:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली के लाल किला और आसपास के इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है। चांदनी चौक में AQI 207 दर्ज किया गया है, जिसे CPCB के अनुसार ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।
Sun Nov 10 2024 02:23:44 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी करेगी घोषणापत्र
आज भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। गृहमंत्री अमित शाह खुद मेनिफेस्टो को सार्वजनिक करेंगे। जानकारी है कि संकल्प पत्र जारी करने का कार्यक्रम सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। वहीं एमवीए भी आज ही अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी।
Sun Nov 10 2024 02:17:43 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को चुनावी राज्य झारखंड में एक भव्य रोड शो करने के साथ दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंदनकियारी और गुमला में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम को रांची में एक भव्य रोड शो करेंगे जो कि दो विधानसभा रांची टू हटिया होकर गुजरेगा।