सावन का हर दिन शिवभक्तों के लिए खास होता है। इस पूरे महीने में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत, उपवास और पूजा-अर्चना के ज़रिए लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में सावन और भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि शिवजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं । उन्हें सच्चे मन से अगर कोई एक बेलपत्र भी अर्पित करे, तो वे प्रसन्न हो जाते हैं।